Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Dhanbad News: एसीसी धनबाद में सौर सिंचाई से टिकाऊ खेती को दे रही बढ़ावा

Dhanbad News: एसीसी लिमिटेड झारखंड के धनबाद जिले में सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई प्रणाली को बढ़ावा देकर हरित कृषि को प्रोत्साहित कर रही है। कंपनी ने छताटांड़ और समलापुर गांवों में सोलर-पावर्ड सिंचाई सिस्टम स्थापित करने में सहयोग किया है।
छोटे किसानो के समर्थन के लिए लगे सौर सिचांई सिस्टम 
छोटे और सीमांत किसानों को समर्थन देने के उद्देश्य से लगाए गए 5 एचपी के ये सौर सिंचाई सिस्टम लगभग 15 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई कर रहे हैं। इस पहल के माध्यम से किसानों को कम लागत में निरंतर सिंचाई की सुविधा मिल रही है, जिससे फसल उत्पादकता में वृद्धि हो रही है और ईंधन पर निर्भरता कम हो रही है।

यह पहल खासतौर पर उन क्षेत्रों में लाभकारी साबित हो रही है, जहां बिजली की आपूर्ति नियमित नहीं रहती। अब किसान सालभर में कई फसलें उगा पा रहे हैं, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है।
सौर सिंचाई प्रणाली के उपयोग से किसानों को प्रति सीजन लगभग 30,000 रुपये तक की लागत बचत हो रही है। इसके साथ ही, प्रत्येक पंप से प्रतिवर्ष लगभग 1.5 टन तक कार्बन उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जागरूकता सत्रों और सामुदायिक प्रशिक्षण के बाद स्थानीय किसानों ने इस पहल को सकारात्मक रूप से अपनाया है। एक लाभार्थी किसान ने बताया कि अब उन्हें डीज़ल या बिजली कटौती की चिंता नहीं रहती और वे अपनी जरूरत के अनुसार खेती कर पा रहे हैं।
एसीसी का यह प्रयास नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और ग्रामीण समृद्धि सुनिश्चित करने की उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !