Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Summer Health Tips: ये नुस्खे दिलाएंगे गर्मी से राहत, आज ही डाइट में शामिल करे ये 6 चीजें

Summer Health Tips: गर्मी के मौसम में हेल्दी रहने के लिए शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। तेज धूप, लू और ज्यादा पसीने से बचने के लिए हम कपड़ों में तो बदलाव करते हैं, लेकिन खाने-पीने में भी बदलाव करना उतना ही जरूरी है। आइए जानते हैं 6 ऐसी चीजें, जो स्वादिष्ट भी हैं और गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में मदद करती हैं।

बेल के सेवन से मिलती है ठंडक और बेहतर पाचन
गर्मी में बेल खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और ये पाचन को भी सही रखता है। आप बेल को सीधे खा सकते हैं, इसका शरबत बना सकते हैं या मुरब्बा भी खा सकते हैं। इसके नियमित सेवन से लू और पेट की गर्मी से भी बचाव होता है।

सत्तू देता है ठंडक और एनर्जी
सत्तू गर्मी के लिए एक बेहतरीन फूड है। ये पेट को ठंडा रखता है और शरीर को ताकत देता है क्योंकि इसमें प्रोटीन होता है। सत्तू का नमकीन शरबत बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। इसे रोज पीने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती और आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

चिया सीड्स के फायदे 
गर्मी में चिया सीड्स खाना अच्छा रहता है। ये पेट को ठंडा रखते हैं और पाचन में मदद करते हैं। आप इन्हें पानी में भिगोकर पी सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और गर्मी से होने वाली जलन में भी राहत मिलती है।

पुदीना से ठंडक के साथ तुरंत ताजगी का एहसास होता है
पुदीना खाने से तुरंत ताजगी महसूस होती है। आप इसे रायता, छाछ, सलाद या चटनी में डालकर खा सकते हैं। ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही यह मुंह की बदबू दूर करने और पाचन को बेहतर बनाने में भी सहायक होता है।

तरबूज खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है
तरबूज में बहुत ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखता है। गर्मी में इसे खाना बहुत फायदेमंद होता है।
इसमें विटामिन A और C भी पाए जाते हैं, जो शरीर को पोषण देते हैं। यह शरीर की थकान को दूर करने में मदद करता है और आपको तरोताजा बनाए रखता है। नियमित सेवन से लू लगने का खतरा भी कम हो जाता है।

सौंफ ठंडक के साथ पाचन को बेहतर बनाता है
सौंफ खाने से पेट ठीक रहता है और शरीर को ठंडक मिलती है। आप खाने के बाद सौंफ खा सकते हैं या सौंफ का पानी और शरबत भी पी सकते हैं। यह शरीर की गर्मी को कम करने के साथ-साथ मुंह को फ्रेश रखने में भी मदद करती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !