Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Daman Upside Project: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, ONGC ने शुरू किया नया गैस प्रोजेक्ट, ONGC शेयरों में जोरदार उछाल

Daman Upside Project: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने अपने दमन अपसाइड प्रोजेक्ट से गैस उत्पादन शुरू कर दिया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर करीब 5 फीसदी तक चढ़ गए, जबकि बाकी तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ONGC की बड़ी सफलता, गैस उत्पादन शुरू
ONGC का यह बड़ा ऑफशोर प्रोजेक्ट अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है। 29 मार्च 2026 को प्लेटफॉर्म B-12-24P से पहली बार गैस निकलनी शुरू हुई, जिसे सीधे हजीरा प्लांट भेजा जा रहा है। ऐसे समय में जब मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण गैस की कमी की चिंता बढ़ रही है, यह भारत के लिए राहत भरी खबर है।

अरब सागर में रिकॉर्ड समय में तैयार हुआ 1 अरब डॉलर का प्रोजेक्ट
यह प्रोजेक्ट अरब सागर में तैयार किया जा है, जो मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर और गुजरात के पिपावाव से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित है। करीब 1 अरब डॉलर की लागत से बना यह प्रोजेक्ट बहुत कम समय, यानी दो साल से भी कम में पूरा कर लिया गया। कंपनी ने इसकी सफलता का श्रेय नई तकनीक और टीम की मेहनत को दिया है।

अब इस प्रोजेक्ट से धीरे-धीरे सभी कुओं से गैस उत्पादन बढ़ाया जाएगा। ONGC का कहना है कि इससे देश में गैस की सप्लाई बढ़ेगी और ऊर्जा सुरक्षा भी मजबूत होगी।

ONGC में तेजी, बाकी तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट
अगर शेयरों की बात करें तो इस खबर का असर साफ दिखा। ONGC के शेयर जहां 5 फीसदी तक चढ़े, वहीं दूसरी कंपनियों के शेयर गिरे। पिछले एक महीने में IOC के शेयर 17 फीसदी  से ज्यादा टूटे, HPCL और BPCL के शेयर 22 फीसदी से ज्यादा गिर गए और GAIL के शेयरों में भी 14 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं ONGC के शेयरों में सिर्फ करीब 3.5 फीसदी की ही गिरावट देखने को मिली।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !