Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

Jamshedpur News: उलीडीह के ज्वेलर्स शॉप में लाखों की चोरी, संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस

Jamshedpur: उलीडीह थाना क्षेत्र में स्थित शंकोसाई रोड 1 के हरि मंदिर के सामने विश्वनाथ ज्वेलर्स की दुकान मंगलवार सुबह चोरी का शिकार हो गई। दुकान मालिक विश्वनाथ दत्ता के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह किसी काम से बाहर थे और उनके बेटे दुकान पर थे। तभी एक युवक दुकान में आया और गहने देखने की बात कहकर उनसे संपर्क साधा। युवक ने बातचीत में उलझाकर सोने से भरे बॉक्स को लेकर फरार हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
विश्वनाथ के बेटे ने थोड़ी देर बाद चोरी का शक किया और दुकान में खोजबीन शुरू की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला कि वही युवक चोरी कर भागा। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक ने सावधानीपूर्वक सोने से भरा डब्बा उठाकर दुकान से बाहर निकलते समय किसी को भांपने नहीं दिया।

चोरी का अनुमानित मूल्य और वजन
दुकान मालिक ने बताया कि चोरी हुए डब्बे में लगभग 160 से 170 ग्राम सोना था, जिसकी कीमत 22 से 23 लाख रुपये बताई जा रही है। यह युवक पिछले दिन भी दुकान पर आया था और लॉकेज और ताबिज देखने का बहाना बनाया था।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब फुटेज में दिख रहे संदिग्ध की पहचान करने और उसे पकड़ने में जुटी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !