Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Bahragora Road Accident: बहरागोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से टेम्पू चालक की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Bahragora Road Accident: जमशेदपुर के बहरागोड़ा के खण्डामौदा पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक टेम्पू चालक की जान चली गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान खण्डामौदा निवासी हाराधन पाईकिरा (35) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, हाराधन पाईकिरा टेम्पू से गोपीबल्लापुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पू को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे हाराधन की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल बहरागोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !