Gmail New Features: गूगल ने Gmail Users के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका लोग काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब आप अपने Gmail का यूजरनेम यानी @ से पहले वाला हिस्सा बदल सकते हैं। Gmail की शुरुआत 1 अप्रैल 2004 को हुई थी, और इतने सालों बाद पहली बार यूजर्स को ये सुविधा दी जा रही है कि वे अपना यूजरनेम अब बदल सकते है।
अमेरिका में हो चुकी है शुरुवात, भारत में भी जल्दी आएगी ये नई अपडेट
अभी ये फीचर सिर्फ अमेरिका (US) के यूजर्स के लिए शुरू किया गया है। गूगल ने अपने ब्लॉग के माध्यम से बताया है कि वहां के सभी गूगल अकाउंट यूजर्स अब अपने जीमेल के यूजरनेम बदल सकते हैं, और उम्मीद है कि धीरे-धीरे ये फीचर भारत समेत बाकी देशों में भी आ जाएगा।
कैसे बदले यूजर नेम
Gmail यूजरनेम बदलने के लिए सबसे पहले फ़ोन सेटिंग्स में जाएं, फिर “Personal Info” सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद “Email” ऑप्शन में जाकर “Google Account Email” पर क्लिक करे, अगर आपके अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध है, तो यहां से आप आसानी से अपना नया यूजरनेम सेट कर सकते है, लेकिन यूजरनेम बदलने से पहले नया यूजरनेम उपलब्ध है या नहीं, यह जरूर चेक कर लें।
यूजरनेम बदलने के बाद जानें जरूरी नियम और फायदे
यूजरनेम बदलने के बाद आपका पुराना ईमेल एड्रेस भी एक्टिव रहेगा और उस पर आने वाले सभी मेल आपको मिलते रहेंगे। इस बदलाव का आपके डेटा जैसे फोटो, ईमेल और मैसेज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आप चाहें तो बाद में फिर से अपने पुराने एड्रेस पर वापस भी जा सकते हैं। हालांकि, नया Gmail एड्रेस बनाने के बाद 12 महीने तक आप दूसरा नया एड्रेस नहीं बना पाएंगे। यह अपडेट Gmail यूजर्स के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।