Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Jharkhand BJP: बीजेपी का बड़ा आरोप, “तुष्टीकरण की आग में जल रहा झारखंड”, डीजीपी तदाशा मिश्रा को सौंपा ज्ञापन

Jharkhand BJP: राज्य में बढ़ते अपराध और हाल के दिनों में त्योहारों के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा से मुलाकात कर कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए ज्ञापन सौंपा.

लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही: भाजपा
भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य में बीते कुछ वर्षों से हालात बिगड़ते जा रहे हैं और इससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है और प्रशासन को निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करने की जरूरत है.

असली आरोपियों पर सख्ती नहीं
खूंटी जिले के मुरहू क्षेत्र का जिक्र करते हुए पार्टी नेताओं ने दावा किया कि वहां हालिया घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई संतुलित नहीं रही. उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों पर कार्रवाई की गई है, जबकि असली आरोपियों पर सख्ती नहीं दिखी.

भाजपा ने अपनी मांगों में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने, गिरफ्तार लोगों की समीक्षा करने और प्रशासनिक निष्पक्षता सुनिश्चित करने की बात कही है. पुलिस प्रशासन से अपेक्षा जताई गई है कि वह निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !