Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Palamu Crime News: 5 लाख की सुपारी पर रची गई अपहरण की साजिश नाकाम, मेदिनीनगर में 8 आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

Palamu: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के भट्टी मोहल्ला में युवक आनंद कुमार रवि के अपहरण की कोशिश और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का मुख्य आरोपी सद्दाम कुरैशी बताया जा रहा है, जिसके पास से अवैध हथियार, जिंदा गोलियां, मोबाइल फोन और एक काले रंग की स्कॉर्पियो बरामद की गई है।

अपहरण की साजिश और हमला
पुलिस के अनुसार, सद्दाम कुरैशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर आनंद कुमार रवि के अपहरण की योजना बनाई थी। घटना के दौरान जब आनंद ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आनंद की हत्या के लिए सद्दाम को पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस पूरी वारदात के पीछे भट्टी मोहल्ला में चल रहा जमीन विवाद कारण बताया जा रहा है।

छापेमारी कर पकड़े गए आरोपी
घटना के बाद शहर थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सभी आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो (JH01 GJ 3950) से जिले से बाहर भागने की कोशिश कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने बिस्फोटा चौक स्थित रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग अभियान चलाया। 31 मार्च की रात करीब 10:45 बजे संदिग्ध वाहन को घेरकर रोका गया और उसमें सवार सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें
सद्दाम कुरैशी, छोटू चंद्रवंशी, सूरज चंद्रवंशी, रितेश चंद्रवंशी उर्फ मामा, वशीम अहमद उर्फ बंटी कालिया, वशीम अकरम, रौशन चंद्रवंशी और किशु गुप्ता शामिल हैं। सभी आरोपी शहर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हथियार और वाहन जब्त
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 9 एमएम की देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 8 एमएम और 9 एमएम की गोलियां, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है।

अपराधिक इतिहास और जांच
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आठ आरोपियों में से सात पहले भी चर्चित नमिता हत्याकांड में शामिल रह चुके हैं और इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं घायल आनंद कुमार रवि भी पूर्व में एक आपराधिक मामले में करीब छह वर्ष तक जेल में रह चुका है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी 
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, एसआई चन्द्रशेखर यादव, टीओपी-3 प्रभारी मंदु कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !