Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-31

Jamshedpur DDC Meeting: मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति अब रियल टाइम में होगी दर्ज, उसी के आधार पर मिलेगा मजदूरी भुगतान

Jamshedpur: जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में मनरेगा अंतर्गत नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (NMMS) मोबाइल एप के उपयोग से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण जिले के सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों (BPO) के लिए आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि NMMS मोबाइल एप मनरेगा योजना में कार्यरत मजदूरों की उपस्थिति को रियल टाइम में दर्ज करने का प्रभावी माध्यम है। अब मजदूरों की उपस्थिति दो पाली में ली जाएगी और पंचायत स्तर पर मैप्ड मेट के माध्यम से एप पर अपलोड की जाएगी। 


उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस एप का उपयोग सामुदायिक योजनाओं में कार्यरत मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने हेतु अनिवार्य किया गया है। उपस्थितियों के आधार पर ही मनरेगा मजदूरों को मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे योजना में पारदर्शिता बनी रहेगी और भुगतान की प्रक्रिया अधिक सुसंगत एवं समयबद्ध होगी। उन्होने सभी बीपीओ को निर्देशित किया कि वे एप के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करें तथा अपने-अपने प्रखंडों में ग्राम रोजगार सेवक (GRS) एवं मेट को भी प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।


जिला स्तर पर आयोजित इस प्रशिक्षण के पश्चात सभी बीपीओ अपने प्रखंडों में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेंगे ताकि सभी कार्यरत कर्मियों को NMMS एप के उपयोग में दक्ष बनाया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !