Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Adityapur News: आदित्यपुर में महंगी बिजली के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, सरकार से नई दरें वापस लेने की मांग

Adityapur News: आदित्यपुर में झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा 1 अप्रैल 2026 से लागू की गई बिजली दरों में औसतन 6.12 प्रतिशत वृद्धि के विरोध में आदित्यपुर में प्रदर्शन किया गया. झारखंड इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ी हुई दरों को जनविरोधी बताते हुए विरोध जताया.


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की. संगठन के झारखंड प्रभारी आशिष धर ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें पहले से ही बढ़ी हुई हैं. ऐसे समय में बिजली दरों में वृद्धि आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है.


उन्होंने सरकार से बढ़ी हुई दरों को तुरंत वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो संगठन राज्य स्तर पर व्यापक आंदोलन करेगा.

विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विद्युत संशोधन विधेयक 2025 की प्रति जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया. संगठन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा.

कार्यक्रम का संचालन विष्णु देव गिरी ने किया, जबकि अंत में राजू कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !