Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Baharagora News: सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल रंग लाई, बहरागोड़ा में ₹80 करोड़ की सड़क परियोजना को मिली मंजूरी

Baharagora: जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बिद्युत बरण महतो के प्रयासों से बहरागोड़ा क्षेत्र में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (NH-18) पर फ्लाईओवर, अंडरपास और सर्विस रोड निर्माण की महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दे दी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस परियोजना के लिए ‘लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस’ (LOA) जारी कर दिया है।

₹80.24 करोड़ की परियोजना
इस बहुप्रतीक्षित योजना की कुल लागत ₹80,24,58,387 निर्धारित की गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित मैसर्स एस.आर. कंस्ट्रक्शन को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एनएचएआई के जीएम (टेक्निकल) अजय गुप्ता द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, कंपनी को 30 दिनों के भीतर ₹2.40 करोड़ की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी और ₹7.73 करोड़ की अतिरिक्त सिक्योरिटी जमा करनी होगी। तय समय सीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर कार्रवाई का प्रावधान भी रखा गया है।

कहां होंगे निर्माण कार्य
इस परियोजना के तहत बहरागोड़ा और आसपास के प्रमुख जंक्शनों का कायाकल्प किया जाएगा:

  • फुलडुंगरी (चेनज 286+680): यहां हल्के वाहनों के लिए अंडरपास (LVUP) बनाया जाएगा।
  • बहरागोड़ा बस स्टैंड/पीडब्ल्यूडी चौक (चेनज 332+518): इस व्यस्त इलाके में वाहन अंडरपास (VUP) का निर्माण होगा।
  • एनएच-43 और एनएच-18 संगम (चेनज 218+957): यहां फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है।
  • इसके अलावा, सभी प्रमुख स्थलों पर सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा ताकि स्थानीय यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।

सांसद ने जताई खुशी
परियोजना की स्वीकृति पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बहरागोड़ा में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए यह योजना बेहद जरूरी थी।
उन्होंने कहा, “इस परियोजना के पूरा होने से आम लोगों की आवाजाही आसान और सुरक्षित होगी, साथ ही क्षेत्र के व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।”

विकास को मिलेगी नई दिशा
परियोजना के पूरा होने के बाद बहरागोड़ा और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इससे न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के समग्र विकास को भी मजबूती मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !