Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Jamshedpur News: रामनवमी जुलूस में पुलिस की सतर्कता, 37 चापड़ समेत हथियार जब्त, जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न

Jamshedpur News: सोनारी में रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टीनएजर्स के पास से भारी संख्या में खतरनाक हथियार जब्त किए। जुलूस के दौरान कुल 37 चापड़, 2 एयर पिस्टल और 1 डमी गन बरामद की गई।पुलिस के अनुसार, इस मामले में किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया गया, क्योंकि रामनवमी के जुलूस में पारंपरिक रूप से तलवार-भाला जैसे अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने की परंपरा रही है। हालांकि, जब पुलिस की नजर टीनएजर्स के पास मौजूद बेहद तेज धार वाले चाइनीज चापड़ पर पड़ी, तो इसे गंभीरता से लिया गया।
संभावित खतरे को भांप कर पुलिस ने की कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि ये चापड़ अत्यंत खतरनाक होते हैं और थोड़ी सी लापरवाही या गलत हैंडलिंग से किसी को गंभीर चोट लग सकती थी। खासकर भीड़भाड़ वाले जुलूस में ऐसे हथियार बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते थे।
इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए टीनएजर्स से चापड़ छीनकर जब्त कर लिए। यह कार्रवाई दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 149 के तहत की गई, जिसके अंतर्गत पुलिस को संभावित अपराध को रोकने के लिए निरोधात्मक कदम उठाने का अधिकार है।

पुलिस की इस सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का ही परिणाम रहा कि सोनारी का रामनवमी जुलूस पूरी तरह सुरक्षित, बिना किसी चोट या अप्रिय घटना के सकुशल संपन्न हो गया। प्रशासन ने इसे सुरक्षा प्रबंधन की बड़ी सफलता माना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !