Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Chaibasa News: चाईबासा में SDM का गैस एजेंसी पर छापा, स्टॉक और व्यवस्था की जांच, कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी

Chaibasa News: चाईबासा में प्रशासन ने गैस वितरण व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाई है. पश्चिमी सिंहभूम के सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग ने शहर स्थित एक गैस एजेंसी और उसके गोदाम का अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
रिकॉर्ड और स्टॉक की हुई जांच
निरीक्षण के दौरान SDM ने एजेंसी के विभिन्न रजिस्टर और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. इसमें स्टॉक रजिस्टर, वितरण से जुड़े रिकॉर्ड और आवक से संबंधित विवरण शामिल थे.इसके साथ ही गोदाम का भी भौतिक निरीक्षण किया गया और गैस सिलेंडरों के रख-रखाव तथा उपलब्धता की स्थिति को देखा गया.

ग्राहकों से भी ली गई जानकारी
निरीक्षण के दौरान SDM ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी बातचीत की. उन्होंने गैस की आपूर्ति, बुकिंग और वितरण प्रक्रिया को लेकर फीडबैक लिया. अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में गैस आपूर्ति को बेहतर और सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है.

एजेंसियों को दिए गए स्पष्ट निर्देश
SDM ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि वितरण प्रणाली पारदर्शी और व्यवस्थित होनी चाहिए. साथ ही समय-समय पर जानकारी अपडेट करने और उपभोक्ताओं को सही सूचना देने को कहा गया.

कालाबाजारी पर सख्त रुख अपनाते हुए , दी चेतावनी 
निरीक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी स्थिति में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया कि उपभोक्ताओं को तय समय पर और निर्धारित दर पर गैस उपलब्ध कराई जाए.

इस औचक निरीक्षण से साफ संकेत मिला है कि प्रशासन गैस वितरण व्यवस्था को लेकर गंभीर है. अनियमितताओं पर नजर रखते हुए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !