Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Kolhan University Students: कोल्हान विश्वविद्यालय पर दबाव, जेटेट परीक्षा से पहले अल्टीमेटम, छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Kolhan University Jamshedpur: जमशेदपुर के अलग-अलग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। छात्र प्रतिनिधि शुभम झा और सबिता सोरेन के नेतृत्व में सभी ने कोल्हान विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय के जरिए कुल सचिव को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कई जरूरी को मांगें रखीं, ताकि छात्रों को हो रही परेशानियों का जल्द से जल्द समाधान निकाला जा सके। 

रिजल्ट, परीक्षा और सत्र नियमित करने की अपील
छात्रों की मुख्य मांगों में बीएड सत्र 2023-25 के सेमेस्टर 3 का रिजल्ट जल्दी जारी करने और सेमेस्टर 4 की परीक्षा जल्द कराने की बात कही गई है। इसके अलावा बीएड सत्र 2024-26 को नियमित करने और स्नातक जेनरिक की परीक्षा जल्द आयोजित करने की भी मांग की गई है। छात्रों का कहना है कि देरी की वजह से उनका पूरा अकादमिक कैलेंडर प्रभावित हो रहा है।

जेटेट परिक्षा से पहले फैसले की मांग 
छात्र प्रतिनिधि शुभम झा ने बताया कि झारखंड में करीब 10 साल बाद जेटेट परीक्षा होने जा रही है। अगर समय पर रिजल्ट और परीक्षाएं नहीं हुईं, तो कई छात्र इस परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया, तो छात्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !