Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Khelo India Tribal Games: “नवल टाटा हॉकी एकेडमी” के कैडेट्स ने चमकाया झारखंड का नाम, “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026” में टीम ने जीता सिल्वर मेडल

Khelo India Tribal Games: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026” में झारखंड की हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश भर में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में झारखंड टीम की रीढ़ की हड्डी जमशेदपुर की “नवल टाटा हॉकी एकेडमी” (NTHA) के 8 होनहार कैडेट्स रहे. एकेडमी के खिलाड़ी नवीन केरकेट्टा, दिलबर बारला, दानियाल सोय, साइमन बोदरा, सेम मुंडा, भीमसेन किस्कू, जुनुल पुरती और जयमसीह टूटी ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी तकनीकी श्रेष्ठता, बेहतरीन तालमेल और जुझारू खेल का बेजोड़ प्रदर्शन कर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई.

फाइनल में ओडिशा से मिली कड़ी टक्कर, उपविजेता रही टीम
26 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक रायपुर में चले इस राष्ट्रीय मुकाबले के फाइनल मैच में झारखंड का मुकाबला मजबूत ओडिशा की टीम से हुआ. खिताबी मुकाबले में झारखंड के खिलाड़ियों ने ओडिशा को कड़ी टक्कर दी और अंत तक बहादुरी से लड़े. हालांकि, फाइनल मुकाबले में ओडिशा ने 4-1 से बाजी मारकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया और झारखंड को उपविजेता (रनर-अप) के खिताब से संतोष करना पड़ा. इस बेहद कड़े फाइनल मुकाबले में झारखंड की ओर से एकमात्र सांत्वना गोल एकेडमी के स्टार खिलाड़ी जयमसीह टूटी ने दागा. 

एकेडमी ने दी बधाई, भविष्य के लिए जताया भरोसा
“नवल टाटा हॉकी एकेडमी” ने अपने सभी 8 होनहार खिलाड़ियों की इस शानदार राष्ट्रीय उपलब्धि पर गहरी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें और पूरी टीम को बधाई दी है. एकेडमी प्रबंधन का कहना है कि इन खिलाड़ियों ने न केवल बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, बल्कि एकेडमी की उच्च स्तरीय ट्रेनिंग और अनुशासन की छाप भी राष्ट्रीय पटल पर छोड़ी है. एकेडमी को पूरा विश्वास है कि ये युवा खिलाड़ी आने वाले दिनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी प्रतियोगिताओं में देश और राज्य का नाम इसी तरह रोशन करते रहेंगे.

झारखंड में छिपी है हॉकी की अपार प्रतिभा
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने की इस खबर के बाद झारखंड के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है. यह उपलब्धि एक बार फिर साबित करती है कि झारखंड के आदिवासी बहुल और ग्रामीण क्षेत्रों में हॉकी की अपार और विश्वस्तरीय प्रतिभा छिपी हुई है, जिसे नवल टाटा हॉकी एकेडमी जैसे संस्थान तराश कर हीरा बनाने का काम कर रहे हैं. जमशेदपुर और पूरे राज्य के खेल प्रेमियों ने इन युवा हॉकी सितारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी हौसला अफजाई की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !