Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Chaibasa Accident: चाईबासा में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकेला सड़क पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।

हादसे में दोनों बाइक सवारों की गई जान
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद दोनों युवक सड़क से करीब 200 मीटर दूर खेत में जा गिरे, जिससे दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बाइक के उड़े परखच्चे, इलाके में मातम
हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया।

पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !