Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Adityapur Crime News: आदित्यपुर में सनसनीखेज फायरिंग कांड मामले में पुलिस ने अपराधी प्रकाश पांडे उर्फ ऋषि पांडे को दबोचा, अन्य अपराधियों की तलाश जारी

Adityapur Crime News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बीते 14 मार्च को चुना भट्टी के समीप स्थित "संजय इलेक्ट्रॉनिक्स" दुकान पर चार बेखौफ अपराधियों ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे इलाके के व्यापारियों में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और घटना में शामिल एक आरोपी को धर-दबोचा है, जिसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है.

अपराधी प्रकाश पांडे उर्फ ऋषि पांडे गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर आरोपी की पहचान प्रकाश पांडे उर्फ ऋषि पांडे के रूप में हुई है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी का पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका है. एसपी मुकेश कुमार लुनायत के कड़े निर्देश पर इस केस को सुलझाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था. इसी टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर ऋषि पांडे को दबोच लिया.

इस सफल और त्वरित उद्भेदन में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की की टीम ने बेहद अहम भूमिका निभाई. पुलिस की इस कार्रवाई से आदित्यपुर के स्थानीय व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है.

फरार अन्य शूटरों की तलाश में छापेमारी तेज
एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब आदित्यपुर पुलिस इस कांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की कुंडली खंगालने में जुट गई है. पुलिस ऋषि पांडे से पूछताछ में घटना की साजिश और उसके फरार साथियों के बारे में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस की अलग-अलग टीमें अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !