Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Jamshedpur News: CM के खिलाफ आजसू का जोरदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचार और अपराध पर भड़के कार्यकर्ता

Jamshedpur News: जमशेदपुर स्थित साकची गोलचक्कर में आजसू पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। इस दौरान हेमंत सोरेन का पुतला भी जलाया गया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

सरकार पर निष्क्रियता का आरोप
इस प्रदर्शन की अगुवाई युवा मोर्चा के नेता मंटू शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। रोज चोरी, लूट और हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार कुछ ठोस नहीं कदम भी ले पा रही है।

हर विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, सुधार आने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
मंटू शुक्ला ने ये भी कहा कि भ्रष्टाचार हर विभाग में फैल चुका है, जिसकी वजह से आम लोगों को सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि आजसू पार्टी जनता की आवाज बनकर आंदोलन कर रही है और जब तक हालात नहीं सुधरते, वे आंदोलन करते रहेंगे। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मिलकर सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द कानून व्यवस्था ठीक की जाए और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !