Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Kapali OP Firing Case: “प्रिंस बच्चा” पर जानलेवा हमला करने वाला एक और शातिर शूटर राशिद अरेस्ट, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Kapali OP Firing Case:  सरायकेला-खरसावां  के चांडिल अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र में पिछले वर्ष हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस को एक और सफलता मिली है. मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राशिद उर्फ मोहम्मद राशिद के रूप में हुई है, जो अंसारनगर इलाके का निवासी है. पुलिस के अनुसार 7 सितंबर 2025 की रात वार्ड संख्या 21 स्थित हैदर फैक्ट्री के पास कुछ अपराधियों ने मो. जैद खान उर्फ प्रिंस बच्चा पर जानलेवा हमला किया था. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.

इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. साथ ही वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया गया था.

ताजा कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है. इस पूरी कार्रवाई में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, एसआई रंजीत कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !