Jamshedpur News: मानगो मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज बालीगुमा क्षेत्र में बने जल मीनार का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर पूरे निर्माण स्थल का जायजा लिया और देखा कि काम कितनी तेजी से और कितने सही तरीके से हो रहा है।
अधूरी पाइपलाइन और खराब सामग्री से जल आपूर्ति प्रभावित
निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि जल आपूर्ति के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन का काम कई जगह अधूरा पड़ा हुआ है। इसकी वजह से लोगों को पानी की नियमित रूप से नहीं मिल पा रही। इसके अलावा, जल मीनार परिसर में इस्तेमाल हो रहे कई उपकरण और सामग्री खराब हालत में थे। मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि ये लापरवाही जनता के हित के साथ खिलवाड़ है और इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मेयर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया की अधूरी पाइपलाइन का काम तुरंत पूरा किया जाए। जो भी सामग्री खराब या जर्जर अवस्था में है उसे तुरंत बदलकर अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री लगाई जाए। साथ ही, काम की रोजाना मॉनिटरिंग की जाए और प्डेवलपमेंट रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि कोई भी देरी या गड़बड़ी तुरंत पकड़ी जा सके।
जलापूर्ति में कोई देरी बर्दाश्त नहीं
मेयर ने ये भी कहा कि पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में रुकावट आम लोगों के जीवन को सीधे प्रभावित करती है। इसलिए यह योजना समय पर पूरी करनी बहुत जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर काम में ढिलाई या गुणवत्ता में कमी पाई गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मेयर और पूर्व मंत्री ने दी जल्द पूरा करने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्या मेयर और पूर्व मंत्री के सामने रखीं। इस पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि सभी समस्याओं का जल्दी समाधान किया जाएगा और क्षेत्र में नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। मेयर सुधा गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना को जल्दी पूरा किया जाए ताकि बालीगुमा के लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पानी बिना किसी रुकावट के मिल सके।