Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Giridih Waterfall Accident: गिरिडीह वॉटरफॉल में हादसा, नहाने के दौरान गहरे पानी में समाया बिहार का युवक, दोस्त के साथ आया था घूमने

Giridih: गिरिडीह में बिहार से घूमने आए 22 वर्षीय युवक की वॉटरफॉल में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र स्थित चाँदचौरा जनकपुर निवासी गौरव कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त के साथ यहां घूमने आया था।

दोस्त के साथ गया था वॉटरफॉल
परिजनों के अनुसार, गौरव अपने दोस्त अनमोल कुमार के साथ गिरिडीह के झिंझरी मोहल्ला में एक रिश्तेदार के घर ठहरा हुआ था। गुरुवार को दोनों वॉटरफॉल घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान नहाने के क्रम में गौरव अचानक गहरे पानी में चला गया और संतुलन खो बैठा।

बचाने की कोशिश रही बेकार
गौरव को डूबता देख उसके दोस्त अनमोल ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में पूरी तरह डूब चुका था।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया। उसे तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी
मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील
इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने वॉटरफॉल और अन्य पर्यटन स्थलों पर आने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। खासकर गहरे पानी और फिसलन भरे इलाकों में बिना सुरक्षा के उतरने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !