Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-01

Health Minister: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर आरोप लगाया

Health Minister: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर आरोप लगाया है कि वे रिम्स-2 पर झूठी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिम्स-2 परियोजना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए आरोप "झूठ की राजनीति का झंडाबरदार" है।

मंत्री इरफान ने कहा कि बाबूलाल मरांडी आज आदिवासी हितैषी बनने की नौटंकी कर रहे हैं, जबकि असलियत यह है कि उनसे बड़ा आदिवासी विरोधी कोई नहीं। उन्होंने कहा कि जब रघुवर दास की सरकार ने आदिवासियों की जमीन पर विधानसभा भवन और स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर उजाड़ने का काम किया, तब बाबूलाल मरांडी मौन क्यों थे?

मंत्री इरफान ने कहा कि रिम्स-2 किसी भी आदिवासी या किसान की निजी खेती की जमीन पर नहीं बन रहा है। बल्कि यह पूरी तरह से राज्य सरकार की स्वामित्व वाली जमीन पर प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि झूठ फैलाना और लोगों को गुमराह करना भाजपा का पुराना हथकंडा है।

मंत्री इरफान ने बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वास्तव में उनकी राज्य के विकास में रुचि है तो रिम्स-2 जैसे जनकल्याणकारी परियोजनाओं का विरोध नहीं, समर्थन करें। लेकिन अफसोस है कि वे सिर्फ अपने राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, जनता के हितों की नहीं।

मंत्री इरफान ने कहा कि रिम्स-2 परियोजना झारखंड की जनता का सपना है। एक ऐसा सपना, जो बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, अत्याधुनिक उपचार सुविधाओं और कमजोर वर्गों तक सुलभ इलाज की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। रिम्स में इलाज के लिए राज्यभर से भारी संख्या में मरीज आते हैं। अस्पताल पर अत्यधिक दबाव है। रिम्स-2 के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं का बोझ बंटेगा और मरीजों को तत्काल व गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा। यह फैसला पूरी तरह जनहित में है।
मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार यहां के आदिवासियों एवं मूलवासियों की सरकार है, भाजपा की तरह दलालों की नहीं, बल्कि जनता की सरकार है। यह सरकार झारखंड के हर वर्ग, हर जाति, हर धर्म को साथ लेकर चल रही है। यही समावेशी सोच भाजपा को खटक रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !