Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Jamshedpur News: आरएमएस हाई स्कूल की रजत जयंती पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

Jamshedpur News: सोनारी के खुताडीह स्थित आरएमएस हाई स्कूल के रजत जयंती समारोह की घोषणा को लेकर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यह समारोह विद्यालय के 25 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा और उपलब्धियों का प्रतीक है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष संजय केडिया, उपाध्यक्ष कुमुद अगरवाला व मनीष जैन, सचिव सुशील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजीव बधान, सौरभ चौधरी, सहायक सचिव वंदना जैन, न्यासी अगीवाल, स्मारिका टीम के सदस्य मनोज हरनाटका तथा प्रधानाचार्य डॉ. परिणीता शुक्ला मौजूद रहे। विद्यालय की स्थापना वर्ष 2001 में हुई थी। टाटा स्टील द्वारा स्वर्गीय डी. पी. खारिया के नेतृत्व में इसे राजस्थान मैत्री संघ को सौंपा गया था, ताकि समाज के वंचित वर्गों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।
25 वर्षों में 37 छात्रों से बढ़कर 1394 छात्रों तक पहुंचा विद्यालय

मात्र 37 विद्यार्थियों और पांचवीं कक्षा तक हिंदी माध्यम से शुरू हुआ यह विद्यालय आज सीबीएसई से संबद्ध 10+2 अंग्रेजी माध्यम का संस्थान बन चुका है, जिसमें 1,394 छात्र अध्ययनरत हैं। विद्यालय में आधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं और यहां शिक्षा के साथ-साथ खेल व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, संस्थान ने वर्ष 2016 में कक्षा 10 के लिए सीबीएसई मान्यता प्राप्त की थी और तब से लगातार बेहतर शैक्षणिक परिणाम दे रहा है। यहां से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित छात्र भी निकल चुके हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि रजत जयंती समारोह का आयोजन 5 अप्रैल 2026 को शाम 6 बजे जमशेदपुर स्थित एक्सएलआरआई सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता मुखर्जी (प्रमाणित लाइफ कोच, पूर्व आईएएस व यूएनएफपीए प्रतिनिधि) और विशिष्ट अतिथि सौरभ तिवारी (पूर्व भारतीय क्रिकेटर व झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव) शामिल होंगे।
समारोह में 210 छात्र भाग लेंगे और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि 25 वर्षों का यह सफर संस्था की गुणवत्ता, समर्पण और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !