Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Jamshedpur News: साकची बंगाल क्लब में सजी खास प्रदर्शनी, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मिला मंच

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची स्थित बंगाल क्लब में शुक्रवार 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक कोलकाता की जानी-मानी संस्था “एनिग्मा” के तहत प्री बैसाखी प्रदर्शनी लगाई गई है। जहां महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 


फीता काटकर हुआ उद्घाटन 

इसका प्रदर्शनी का उद्घाटन डीबीएमएस बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. जूही समर्पिता, क्लब के अध्यक्ष तापस मित्रा, महासचिव सौम्य सेन और समाजसेवी विदिशा मुखर्जी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर तापस मित्रा ने कहा कि यह संस्था महिलाओं को आगे बढ़ने का अच्छा मौका दे रही है, जो की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।


प्महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मिला मंच

संस्था की प्रमुख एलिट्रा सिन्हा मुखर्जी ने बताया कि जमशेदपुर में 15 वीं बार इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद दी जा रही है।


साड़ियों से लेकर ज्वेलरी तक आकर्षक कलेक्शन, कई प्रतिभागियों ने  हिस्सा लिया 

प्रदर्शनी में कोलकाता और जमशेदपुर के कारीगरों द्वारा बनाए गए खूबसूरत वस्तु जैसे साड़ियां, कुर्तियां, ज्वेलरी और मेन्स कलेक्शन लगाए गए थे, और इस बार इस प्रदर्शनी में करीब 30 लोगों से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !