Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-04-04

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने चेन्नई के घर पर 209 रन चेज कर रचा इतिहास, रोमांचक रन चेज में दर्ज की बड़ी जीत

IPL 2026: आईपीएल 2026 के कल के 7 वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में पंजाब किंग्स ने 209 रन का टारगेट चेज कर शानदार और यादगार जीत दर्ज की।

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया 209 का मजबूत स्कोर
चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकटों के नुकसान पर 209 रन का मजबूत स्कोर बनाया, CSK के आयुष म्हात्रे ने 73 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं शिवम दुबे ने 45 रन बनाकर अच्छा साथ दिया और सरफराज खान ने सिर्फ 12 गेंदों में 32 रन बना कर स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया।

प्रभसिमरन और प्रियांश ने दिखाई धमाकेदार बल्लेबाजी
दूसरी पारी में PBKS ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी किया। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने मिलकर टीम को तेज शुरुआत दी। प्रियांश आर्या ने सिर्फ 11 गेंदों में 39 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया, जबकि प्रभसिमरन ने 43 रन बनाए।

कूपर और अय्यर की जबरदस्त पारियों के दम पर पंजाब ने 5 विकेट से जीत हासिल की
इसके बाद कूपर कॉनली ने 22 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 50 रन जड़ दिए। उनकी इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 210 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया।

पंजाब किंग्स ने चेन्नई पर दोबारा 200+ रन का टारगेट चेज कर रचा इतिहास
इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया। PBKS पहली टीम बन गई है जिसने चेन्नई के मैदान पर 200+ रन का टारगेट दो बार चेज किया है। यह जीत पूरी टीम के लिए काफी खास और ऐतिहासिक रही।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !