Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Junior Doctors Strike: 6 अप्रैल से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी सेवाएं होंगी प्रभावित

Junior Doctors Strike: राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर 6 अप्रैल से हड़ताल पर जाने वाले हैं. यह निर्णय जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क के बैनर तले लिया गया है, जिसकी सूचना पहले ही स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को दे दी गई है.

डॉक्टरों के इस कदम का असर राज्यभर के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों पर पड़ेगा. हड़ताल के दौरान ओपीडी और आईपीडी सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

हालांकि संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी, ताकि गंभीर मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की बाधा न आए.

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही थी, लेकिन समाधान नहीं निकलने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !