Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-01

Dead Body Of A Youth In Gumla: गुमला में युवक का शव मिलने से सनसनी

Dead Body Of A Youth In Gumla: गुमला जिले के भरनो प्रखंड के कुसुम्बाहा गांव स्थित सिमरदोन डोभा के पास आज रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना पाकर थानेदार कंचन प्रजापति सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।
मृतक की पहचान उसी गांव के झलकू उरांव के 25 वर्षीय पुत्र सोनू उरांव के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने चाकू के मरकर हत्या की आशंका जताई है।
मृतक की मां हीरा उरांइन ने बताया कि बीती रात वह बेटे के साथ एक शादी समारोह में गई थी। रात करीब 10 बजे सोनू अपनी मां को घर पहुंचाकर बाहर चला गया था। रातभर सोनू घर नहीं आया। सुबह सूचना मिली कि उसका शव डोभा के पास मिला है।

परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि सोनू की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई और शव डोभा के पास लाकर फेंक दिया गया।

थानेदार कंचन प्रजापति ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। मृतक के दाहिने कंधे के नीचे धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है।
मृतक सोनू उरांव को उसके माता-पिता ने धुर्वा के कतरीटोली निवासी एक व्यक्ति से गोद लिया था और बड़े लाड़ प्यार से लालन-पालन कर उसे बड़ा किया। दंपति की अपनी कोई संतान नहीं है। सोनू बंगाल के ईंट भट्ठा में काम करता था। एक सप्ताह पूर्व ही वह वापस गांव लौटा था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !