Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Seraikela News: सरायकेला के जोजोडीह में ग्राम सभा का बड़ा ऐलान, पेसा कानून को प्रभावी बनाने की मांग, हर ग्राम सभा को 5 करोड़ रुपये देने की उठी आवाज

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के जोजोडीह गांव में आयोजित विशेष ग्राम सभा में गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता ग्राम मुंडा गुरु चरण बांकिरा ने की, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

सभा के दौरान कृषि, सिंचाई, शिक्षा, आजीविका, सड़क, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. ग्रामीणों ने गांव के समग्र विकास के लिए सामूहिक भागीदारी को जरूरी बताया.

बैठक में जोजोडीह ग्राम समिति के गठन का निर्णय लिया गया और इसके लिए राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलने पर सहमति बनी. साथ ही गांव में पीसीसी सड़क, आरसीसी पुलिया, सिंचाई नाला के पक्कीकरण, स्नान घाट, शौचालय और विश्रामागार निर्माण जैसे प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक भवन में निःशुल्क कोचिंग शुरू करने और खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने का भी निर्णय लिया गया. इसके अलावा धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई.

ग्राम मुंडा गुरु चरण बांकिरा ने पेसा कानून के तहत ग्राम सभा के अधिकारों को प्रभावी रूप से लागू करने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि यदि कानून में कोई त्रुटि है तो विशेष सत्र बुलाकर उसे सुधारा जाए. साथ ही ग्राम सभा को स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए वित्तीय सहायता देने और प्रत्येक ग्राम सभा को 5 करोड़ रुपये आवंटित करने की मांग उठाई गई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !