Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Seraikela News: सरायकेला क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने को निर्देश, एक माह में काम पूरा करने की समयसीमा

Seraikela News: सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 56 पंचायतों, आदित्यपुर नगर निगम और सरायकेला नगर पंचायत में चल रहे विद्युत कार्यों को एक महीने के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है. यह पहल पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन के निर्देश पर की जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग को सौंपी गई है.

नगर पंचायत क्षेत्र में अब फ्यूज कॉल के दौरान पूरे फीडर को बंद करने की आवश्यकता नहीं होगी. इसके लिए व्यवसायिक और घरेलू बिजली आपूर्ति लाइनों को अलग कर दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को बिना बाधा के बिजली मिल सकेगी और शिकायतों का समाधान तेजी से किया जा सकेगा.

इसके अलावा विभाग को ट्रांसफार्मर आधारित अंडर लोड डिस्ट्रीब्यूशन में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही विद्युत आपूर्ति प्रणाली को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने पर भी जोर दिया गया है.

बिजली कनेक्शन की दरों को लेकर भी स्पष्टता लाने की मांग उठी है. विभाग से कहा गया है कि एक किलोवाट से 25 किलोवाट तक के कनेक्शन शुल्क को सार्वजनिक किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके और किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना कम हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !