Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-01

Jamshedpur News: Nexus सम्मेलन में बिहार झारखंड के रोटरैक्ट क्लबो का जलवा, प्रशांत कुमार को मिला बेस्ट ZRR अवॉर्ड

Jamshedpur News: जमशेदपुर, 1 जून 2025 — रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3250 का 39वां जिला सम्मेलन "Nexus" होटल गोल्डन फिएस्टा, जमशेदपुर में 31 मई से 1 जून तक उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।



बिहार और झारखंड के विभिन्न क्लबों से आए रोटरैक्टर्स ने इस दो दिवसीय आयोजन में भाग लिया। उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट रिप्रेजेंटेटिव (DRR) रिंकू कुमार द्वारा किया गया।

सम्मेलन के दौरान वार्षिक पुरस्कार समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों और प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। प्रशांत कुमार को "बेस्ट ज़ोनल रोटरैक्ट रिप्रेजेंटेटिव (ZRR)" का खिताब मिला।

साथ ही, रोटरैक्ट क्लब ऑफ सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज, रांची को इस वर्ष सबसे अधिक पुरस्कार मिले।
मिस्टर कॉन्फ्रेंस बने नीरज कुमार सिंह और मिस कॉन्फ्रेंस रहीं अमृता त्रिपाठी।

सम्मेलन में लीडरशिप, नेटवर्किंग, क्लब मैनेजमेंट और समाज सेवा जैसे विषयों पर चर्चाएं हुईं, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !