Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Assam Elections: चाय बागानों के आदिवासियों को ST का दर्जा न मिलना लोकतंत्र की विफलता:- हेमंत सोरेन

Assam Elections: असम विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी समाज के अधिकार और पहचान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है. उनके इस बयान से सियासी माहौल में नई चर्चा शुरू हो गई है.

चुनावी सभाओं के दौरान उन्होंने असम के चाय बागानों में काम कर रहे आदिवासी समुदाय की स्थिति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि वर्षों से मेहनत कर रहे इस वर्ग को अब तक अनुसूचित जनजाति का दर्जा नहीं मिलना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है.

मुख्यमंत्री ने इस विषय को केवल राजनीतिक मुद्दा न बताते हुए इसे न्याय और सम्मान से जुड़ा मामला बताया. उनका कहना है कि यह लड़ाई किसी एक चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि लंबे समय से चले आ रहे अन्याय को खत्म करने की मांग है.

उन्होंने यह भी कहा कि अंग्रेजों के समय विस्थापित होकर असम पहुंचे आदिवासी आज भी अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहे हैं. कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन इस समाज को प्राथमिकता नहीं दी गई.

हेमंत सोरेन ने जोर देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि इस समुदाय को उनका संवैधानिक अधिकार और सम्मान दिया जाए, ताकि वे मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !