Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Jamshedpur News : सिदगोड़ा थाना में मजदूरों के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार, जांच की मांग तेज

Jamshedpur News : शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल को सिदगोड़ा थाना में पदस्थापित एसआई विकास कुमार पर आरोप है कि उन्होंने कुछ मजदूरों, जो आदिवासी समुदाय से संबंध रखते हैं, के साथ अभद्र व्यवहार किया।बताया जा रहा है कि मजदूर अपने रोजगार के सिलसिले में काम कर रहे थे, इसी दौरान बिना किसी स्पष्ट कारण के उन्हें गाली-गलौज करते हुए थाने ले जाया गया। आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी की गई और उन्हें जबरन थाने में बैठाए रखा गया।
सामाजिक संगठनो ने घटना को बताया अमानवीय 

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित रूप से गाली-गलौज की आवाज स्पष्ट रूप से सुनी जा सकती है। वीडियो सामने आने के बाद मामला और तूल पकड़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना को अमानवीय बताते हुए कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि यह सिर्फ कुछ मजदूरों के साथ हुई घटना नहीं, बल्कि आदिवासी समुदाय के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !