Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Ranchi News : आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे तेजस्वी यादव

Ranchi News : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव पहली बार झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा गया। रांची के कार्निवल बैंक्विट हॉल में राजद झारखंड प्रदेश का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में तेजस्वी यादव पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
झारखंड में संगठन मजबूत करने पर रहेगा मुख्य फोकस

तेजस्वी यादव के रांची पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। झारखंड की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप नृत्य, ढोल और मांदर की थाप के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य झारखंड में संगठन को और मजबूत करना है। इस दौरान तेजस्वी यादव राज्य के विधायक, मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बैठक में आगामी राजनीतिक योजनाओं और संगठन विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !