Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-01

17-year-old Youth Died: धनबाद में कोठा घर की छत गिरने से 17 वर्षीय युवक की मौत

17-year-old Youth Died: धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत मोरंगा गांव में शनिवार की देर रात 1:45 बजे अचानक कोठा घर की छत गिरने से 17 वर्षीय अनुराग महतो की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अनुराग के पिता अपूर्व महतो और मां रेखा महतो बाल-बाल बचे।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कल शनिवार की रात पूरा परिवार खाना खाकर सोया था। अनुराग से कुछ दूरी पर ही उसके माता-पिता खटिये पर सोए हुए थे। देर रात करीब 1:45 बजे अचानक छत टूटा और कोठा अनुराग के ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बेटे की मौत की खबर होते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अनुराग के पिता अपूर्व महतो एक टेंपो चालक हैं। उन्होंने बताया कि 5 दशक पूर्व मिट्टी के गारे का उपयोग कर ईंट के दीवार का कोठा घर पूर्वजों ने बनाया था।
अपूर्व महतो ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 3-3 बार अबुआ आवास के लिए आवेदन दिया, लेकिन अबुआ आवास नहीं मिला। बारिश के कारण छत काफी जर्जर हो गया था। मजबूरन पूरे परिवार को इसी घर में गुजारा करना पड़ रहा था।
मृतक अनुराग महतो इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा में शानदार अंकों के साथ पास हुआ था। मृतक अनुराग महतो दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। इधर इस हृदयविदारक घटना से पूरा गांव में मातम छा गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !