Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिरसानगर में चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने महिला को बनाया निशाना

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में चेन छिनतई की एक और घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आस्था ट्विन सिटी के मलबरी ब्लॉक में रहने वाली विभा देवी उस वक्त बदमाशों का शिकार हो गईं, जब वह अपने पति के साथ देर रात घर लौटी थीं।

जैसे ही वे ऑटो से उतरे, पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली और दोनों मौके से फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि संभलने का मौका तक नहीं मिला।

शोर मचाया, लेकिन मदद को कोई नहीं आया
घटना के तुरंत बाद विभा देवी ने शोर मचाया, लेकिन देर रात होने के कारण आसपास कोई मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाकर बदमाश आसानी से भाग निकले।

बताया जा रहा है कि छीनी गई चेन का वजन करीब 15 ग्राम था, जिसकी कीमत भी काफी अधिक बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे
घटना की जानकारी मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
रविवार को इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर स्थानीय लोगों का गुस्सा
घटना के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी साफ देखने को मिल रही है। पीड़िता के पति नंद लाल ओझा ने बताया कि आस्था ट्विन सिटी में सुरक्षा व्यवस्था बहुत कमजोर है।

उनका कहना है कि गार्ड की मौजूदगी नाम मात्र की है, जिससे कोई भी बाहरी व्यक्ति आसानी से परिसर में प्रवेश कर सकता है। उन्होंने प्रशासन और अपार्टमेंट प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !