Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-01

Adityapur Firing: आदित्यपुर में आपसी रंजिश में चली गोली, युवक घायल, टीएमएच में भर्ती

Adityapur: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माझीटोला में रविवार देर शाम आपसी रंजिश के चलते गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस वारदात में दीपांकर भुइयां नामक युवक को गोली लगी है, जिसे गंभीर अवस्था में TMH में भर्ती कराया गया है।



घायल के अनुसार, दीपांकर भुइयां पर दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने हमला किया। घायल दीपांकर ने आरोप लगाया है कि इस हमले की साजिश मोहित प्रमाणिक ने रची थी। उसने यह भी दावा किया कि मोहित के पिता सुभाष प्रमाणिक अवैध महुआ कारोबार में संलिप्त हैं।


सूत्रों के मुताबिक, यह हमला पुरानी दुश्मनी का नतीजा हो सकता है। लगभग आठ महीने पहले दीपांकर ने मोहित के पिता सुभाष प्रमाणिक पर गोली चलाई थी, जिस मामले में वह जेल भी जा चुका है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपितों की तलाश कर रही है।

इलाके में गोलीबारी की इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !