Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 70KM की रफ्तार से आंधी और वज्रपात की आशंका, रांची समेत 9 जिलों में मौसम विभाग का ओरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले. रांची में सुबह 11:00 बजे अचानक 5 मिनट के लिए झमाझम बारिश हुई, लेकिन इसके तुरंत बाद आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई. राज्य के अन्य जिलों में भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही. इस मौसमी बदलाव के बीच राहत की बात यह है कि अप्रैल के महीने में भी गर्मी के तेवर नरम पड़ गए हैं. अधिकतम तापमान में सीधे 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है. जमशेदपुर जैसे गर्म शहर का पारा भी 39.5 डिग्री से लुढ़क कर 34 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जिससे दोपहर की तपिश से लोगों को राहत मिली है.

दोपहर 3 बजे के बाद रांची समेत 9 जिलों में आफत का अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज झारखंड के 9 प्रमुख जिलों जैसे रांची, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, दुमका और जामताड़ा में ओरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दोपहर 3:00 बजे के बाद राज्य का मौसम अचानक करवट ले सकता है. इन इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और ओलावृष्टि की प्रबल आशंका है. शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और रात भर रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है.

किसानों को सतर्क रहने की सलाह, धनबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित
मौसम के इस अप्रत्याशित रुख को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को विशेष तौर पर अपनी कटी या तैयार खड़ी फसलों को लेकर सावधान रहने की चेतावनी दी है. वहीं अगर शहरों के प्रदूषण स्तर (AQI) की बात करें, तो आंकड़ों के मुताबिक धनबाद 162 एक्यूआई के साथ राज्य का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है. इसके बाद बोकारो का सूचकांक 110 और रांची का 103 दर्ज किया गया है. इसके विपरीत जमशेदपुर की हवा 85 एक्यूआई के साथ सबसे साफ और संतोषजनक स्थिति में दर्ज की गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !