Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Jamshedpur News : ड्यूटी के दौरान पुलिस वाहन को कंटेनर ने मारी टक्कर, एएसआई घायल

Jamshedpur News : सरहुल पूजा के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस केन्द्र गोलमुरी में पदस्थापित एएसआई अशोक कुमार ड्यूटी के दौरान घायल हो गए।बताया गया कि 5 अप्रैल को एएसआई अशोक कुमार को धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में ड्यूटी के लिए भेजा गया था। उनके साथ कुल 9 पुलिसकर्मी तैनात थे। सभी रोड जाम हटाने के कार्य में लगे हुए थे और बाद में भाटीसोट चौक पर ड्यूटी कर रहे थे।इसी दौरान, जब वे सरकारी वाहन में सवार थे, तभी पीछे से एक कंटेनर ट्रक के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी।
प्राथमिक उपचार के बाद घायल को भेजा गया एमजीएम 

हादसे में एएसआई अशोक कुमार वाहन से गिर पड़े, जिससे उनके सिर और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेजा गया।
इस घटना को लेकर पुलिसकर्मी ने संबंधित कंटेनर ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !