Market Upswing: 6 अप्रैल 2026 को भले ही शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिला, लेकिन IT सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया। Nifty IT इंडेक्स लगातार तीसरे दिन 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा और इन तीन दिनों में करीब 6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। यह तेजी ऐसे समय पर आई है जब अगले हफ्ते से चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे आने वाले है,और निवेशकों की नजर अब TCS, Infosys और Wipro जैसी बड़ी कंपनियों पर टिकी हुई है।
बाजार में गिरावट के IT स्टॉक्स में तेजी
अगर स्टॉक्स की बात करें तो Coforge, Tech Mahindra और Persistent Systems समेत कई IT शेयरों में 1 से 2 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली, जबकि HCL Tech और TCS भी सेफ जोन में कारोबार कर रहे थे। हालांकि Mphasis और LTIMindtree में हल्की गिरावट देखने को मिली है। खास बात ये है की जब Sensex और Nifty में गिरावट दर्ज की गई थी, तब भी IT स्टॉक्स मजबूती दिखा रहे थे।
निवेशकों की उम्मीदों और रुपये की कमजोरी ने दी IT सेक्टर को मजबूती
इस उछाल की मुख्य वजह निवेशकों की उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि भले ही इस बार Q4 के नतीजे बहुत दमदार न है, लेकिन साल-दर-साल यानी YoY ग्रोथ स्थिर रह सकती है। साथ ही, रुपये की कमजोरी IT कंपनियों की कमाई को सपोर्ट कर सकती है। पिछले कुछ महीनों में IT सेक्टर काफी दबाव में था, जहां फरवरी और मार्च में भारी गिरावट देखने को मिली थी। इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर तनाव बढ़ गया थी, ग्लोबल डिमांड में कमी और अमेरिका में IT खर्च में गिरावट रही।
Q4 नतीजों और FY27 गाइडेंस पर IT सेक्टर की नजर
हालांकि अब हालात में सुधार देखने मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तिमाही में ग्रोथ भले ही सीमित रहे, लेकिन सालाना आधार पर प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। furloughs की कमी से BFSI और रिटेल जैसे सेक्टर्स में कंपनियों को फायदा मिल सकता है, वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी भी कमाई बढ़ाने में मदद कर सकती है। अब निवेशकों की नजर सिर्फ नतीजों पर ही नहीं, बल्कि कंपनियों के मैनेजमेंट के बयान और भविष्य के संकेतों पर भी है, खासकर FY27 की गाइडेंस और ग्लोबल हालात का असर इस सेक्टर की दिशा तय करेगा।