Azadnagar Zahid Apartment: जमशेदपुर के आजादनगर जाहिद अपार्टमेंट के दो बंद फ्लाइट में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जहां नकद सहित लाखों के जेवरात लेकर कर रफू चक्कर हो गए हैं।
वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर रोड नंबर 3 स्थित जाहिद अपार्टमेंट में चोरी की बड़ी वारदात हुई है।
अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 और 401 में चोरों ने सोने के गहने और नकद चोरी कर लिए है। इसके अलावा फ्लैट नंबर 402 का ताला भी तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन चोर सफल नहीं हो सके 301 और 401 नंबर फ्लैट में अकेली महिलाएं रहती हैं और घटना के समय दोनों ही घर से बाहर थीं।
चोरी दोपहर करीब 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच हुई और अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड की मौजूदगी में चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। फिलहाल मानगो पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वही पीड़ित महिलाओं का कहना है कि दोनों घर से सोने के जेवरात कीमती मोबाइल एवं नकद गायब है। जहां अलमारी का पूरा सामान घर में बिखरा पड़ा है। फ्लाइट ऑनर के द्वारा हजारों रुपए मेंटेनेंस के नाम पर लिए जाते हैं मगर सुरक्षा की दृष्टिकोण से ना तो सीसीटीवी कैमरा है और ना ही किसी तरह की सुविधा हमें दी जा रही है।