Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Jamshedpur Crime News: टेल्को में नाबालिग के पास से 10 जिंदा गोलियां बरामद, टाइगर मोबाइल के जवानों ने दबोचा

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय हलचल मच गई, जब टाइगर मोबाइल के जवानों ने एक नाबालिग को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। लेबर ब्यूरो के पास नियमित गश्त के दौरान जवानों की नजर एक बाइक सवार किशोर पर पड़ी, जिसकी गतिविधियां उन्हें असामान्य लगीं। संदेह के आधार पर जब उसे रोका गया, तो वह घबराया हुआ नजर आया। इसी के बाद जवानों ने सतर्कता बरतते हुए उसकी तलाशी ली। 

तलाशी में मिली 10 जिंदा गोलियां
तलाशी के दौरान नाबालिग के पास से कुल 10 जिंदा गोलियां बरामद की गईं। इतनी संख्या में गोलियों का मिलना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला माना जा रहा है। बरामदगी के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया. जिसके बाद टाइगर मोबाइल के जवानों ने बिना देर किए नाबालिग को हिरासत में लेकर टेल्को थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है।

कहां से आईं गोलियां, क्या था मकसद?
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि एक नाबालिग के पास इतनी संख्या में जिंदा गोलियां आखिर आई कहां से और वह उनका क्या करने वाला था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या आपराधिक गिरोह तो नहीं जुड़ा है।

पूछताछ जारी, कई पहलुओं पर जांच
टेल्को थाना में नाबालिग से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या वह किसी के कहने पर यह सामान ले जा रहा था या खुद किसी गतिविधि में शामिल था। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !