Seraikela Crime News: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत रेयाड़दा गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. मृतका की पहचान मोगरो देवी के रूप में हुई है, जो अपने पति श्रवण सरदार के साथ रहती थी. घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के भाई गुरुबा सरदार ने चौका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए हत्या का मामला दर्ज किया.
एसपी के निर्देश पर बनी टीम ने आरोपी पति को दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति श्रवण सरदार को उसके पैतृक गांव से ही धर दबोचा. पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया वह जानलेवा लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है, जिससे उसने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया था.
खून से सनी मिट्टी और डंडा जब्त, आरोपी गया जेल
पुलिस ने साक्ष्य जुटाने की वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत घटनास्थल से खून से सनी हुई मिट्टी, मृतका के फटे हुए खून से सने कपड़े और हत्या में प्रयुक्त डंडे को विधिवत जब्त कर लिया है.