Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Garhwa News: गढ़वा में देह व्यापार पर बड़ी चोट, 3 होटल सील, 14 नाबालिग जोड़े संदिग्ध हालत में मिले

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले में अवैध देह व्यापार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के तीन होटलों में छापेमारी कर पूरे रैकेट का खुलासा किया है. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.


गुप्त सूचना पर संयुक्त छापेमारी

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को यह अभियान चलाया गया. एसडीएम संजय कुमार और एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शहर के कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान डीएसपी यशोधरा, थाना प्रभारी सुनील तिवारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे 

तीन होटल सील, चौंकाने वाले खुलासे
छापेमारी के दौरान होटल आरडीएस, तिवारी रेस्ट हाउस और होटल एसएलसी में संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं. पुलिस ने तुरंत तीनों होटलों को सील कर दिया.
तलाशी के दौरान अलग-अलग कमरों से कुल 14 जोड़े मिले, जिनमें कई नाबालिग लड़के-लड़कियां भी शामिल थे. सभी को संदिग्ध स्थिति में पाया गया, जिससे देह व्यापार के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है.

नियमों की खुली अनदेखी
जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधन ने नियमों का गंभीर उल्लंघन किया था. किसी भी ग्राहक की एंट्री होटल रजिस्टर में दर्ज नहीं थी और न ही पहचान पत्र लिया गया था. कुछ कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है, जिसकी जांच जारी है.

मैनेजर गिरफ्तार, मालिकों पर कार्रवाई की तैयारी
पुलिस ने मौके से तीनों होटलों के मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया है. अब होटल मालिकों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है. पकड़े गए नाबालिगों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है.

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
बताया जा रहा है कि एसडीएम संजय कुमार इससे पहले भी करीब एक साल पहले एक होटल में छापेमारी कर इसी तरह के रैकेट का खुलासा कर चुके हैं.

प्रशासन का सख्त संदेश
इस कार्रवाई के बाद शहर के होटल और लॉज संचालकों में डर का माहौल है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध और अनैतिक गतिविधियों में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !