Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Jharkhand News : लातेहार में RPS सेवा संस्थान बना जरूरतमंद परिवार का सहारा

Jharkhand News : आरपीएस सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट लातेहार जिले के महुआडांड़ अनुमंडल क्षेत्र के बारेसांढ़ ग्राम के दिलबहार सिंह के लिए मसीहा बनकर सामने आया। दृष्टिहीन दिलबहार सिंह की पत्नी तेतरी देवी भी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वहीं आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अपने दो बच्चों का भरण-पोषण और शिक्षा की व्यवस्था कर पाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में आरपीएस सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट ने दिलबहार सिंह के दोनों बच्चों को अपने आश्रम में आश्रय दिया और उनके भरण-पोषण एवं बेहतर शिक्षा का जिम्मा उठाया।
लातेहार में RPS सेवा संस्थान बना जरूरतमंद परिवार का सहारा

आरपीएस सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट के इस कार्य की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। दिलबहार सिंह और उनकी पत्नी ने भी संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके बच्चों का भविष्य सुधर जाएगा।

दरअसल, बारेसांढ़ के वनपाल परमजीत तिवारी को जानकारी मिली कि दिलबहार सिंह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और किसी तरह अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी के साथ दो बच्चों का जीवन यापन कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने मानवीय पहल करते हुए आरपीएस सेवा संस्थान से बच्चों के लिए मदद की अपील की।

ट्रस्ट ने दोनों बच्चों के भरण-पोषण और शिक्षा की जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें अपने आश्रम में रखने का निर्णय लिया। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 6 अप्रैल की शाम बच्चों को आश्रम लाया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !