Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Jharkhand News : गिरिडीह में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, कबरीबाद माइंस के पास छापेमारी, 12 बाइक जब्त

Jharkhand News : परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के नेतृत्व में अवैध कोयला खनन के खिलाफ सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई की गई। कबरीबाद माइंस के पास सीसीएल गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान मौके से 12 बाइक जब्त की गई।
500 मीटर लंबी सुरंग बनाकर हो रहा था अवैध खनन

पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी कि कोयला तस्करों ने करीब 500 मीटर लंबी सुरंग बनाकर अवैध खनन शुरू कर रखा है। तस्करी के लिए 50 से अधिक बाइक मौके पर जुटाई गई थीं।
सूचना के आधार पर सीसीएल सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक लेकर फरार हो गए। हालांकि, कुछ तस्कर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग निकले, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि तस्करों ने  माइंस क्षेत्र में चारो तरफ की फेंसिंग काट कर अंदर प्रवेश करते थे और उन्होंने माइंस के कई मुहाने बना रखे थे जिनके द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
जीएस मीणा ने बताया कि जब्त बाइकों को मुफस्सिल थाना को सौंपा जाएगा और अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !