Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Jharkhand News : गढ़वा जिला मुख्यालय के होटलों में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 3 होटल सील, 14 जोड़े पकड़े गए

Jharkhand News : झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित नामचीन होटलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान बिना एंट्री के ठहरे 14 जोड़े लड़का-लड़की को बरामद किया गया। साथ ही उनके पास से आपत्तिजनक सामान भी मिला। कार्रवाई के दौरान तीन होटलों को सील कर दिया गया, जिससे होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।
तेजी से फैल रहे देह व्यापर को रोकने के उद्देश्य से हुई छापेमारी

यह छापेमारी एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ की गई। बताया जा रहा है कि महानगरों की तर्ज पर अब गढ़वा जैसे छोटे शहरों में भी देह व्यापार का रैकेट तेजी से फैल रहा है, जिसकी चपेट में नाबालिग से लेकर युवक-युवतियां तक आ रहे हैं।

दरअसल, गढ़वा सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कई होटलों में अवैध गतिविधियां चल रही हैं और बिना वैध कागजात के कमरे दिए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर जब एक होटल में छापेमारी की गई तो वहां नाबालिग लड़के-लड़कियां भी पाए गए, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
इसके बाद प्रशासन को सूचित कर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसडीपीओ गढ़वा, डीएसपी मुख्यालय, सीओ, दो इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल था। टीम ने शहर के चार होटलों में एक साथ छापेमारी की।

दरवाजा तोड़ कर पकडे गए 8 जोड़े 

कार्रवाई के दौरान एक होटल से दरवाजा तोड़कर 8 जोड़े युवक-युवतियों को पकड़ा गया, जबकि रंका रोड स्थित दानरो नदी पुल के पास एक होटल से 3 जोड़े बरामद किए गए। इस तरह कुल 14 जोड़े को हिरासत में लिया गया और सभी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया।
पुलिस ने तीन होटलों को सील कर दिया है और होटल कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि कुछ मामलों में नाबालिगों की संलिप्तता की भी आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !