Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Jharkhand News : रामगढ़ फैक्ट्री ब्लास्ट में मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 21 लाख, मुआवजे की शर्तों पर धरना समाप्त

Jharkhand News : अरगड्डा हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के फर्नेस में हुए विस्फोट में झुलसे दो मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस घटना के बाद चल रहे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। हालांकि फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से 15 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव रखा गया। अंततः दोनों पक्षों में वार्ता हुई और मृतकों के परिजनों को 21 लाख रुपए मुआवजा और अन्य कुछ शर्तों की मंजूरी के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।
रामगढ़ विधायिका समेत अन्य नेता भी धरने मे थे शामिल 

गौरतलब है कि झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के फर्नेस में सोमवार सुबह हुए धमाके में नौ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में बिजुलिया निवासी अकीला राय और महुआटांड़ के अशोक बेदिया शामिल हैं।
घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग फैक्ट्री गेट पर जमा हो गए और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन में रामगढ़ विधायिका ममता देवी समेत विभिन्न दलों के नेता भी मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !