Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-02

Jharkhand Weather Report: झारखंड में बढ़ेगा तापमान,मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी अगले 2 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि

Jharkhand Weather Report: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि झारखंड में अगले 2 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
मौसम विभाग की मानें, तो झारखंड के कुछ भागों में 2 जून को कहीं-कहीं पर गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है।
मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक आनंद ने बताया कि 3 जून को भी कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है। 4 और 5 जून को उत्तरी एवं इसके निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है।
वर्तमान मौसम
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। गुमला जिले में 1 मिलीमीटर वर्षा हुई। रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज और बोकारो के उच्चतम तापमान में क्रमश: 0.6 डिग्री, 2.3 डिग्री, 2.2 डिग्री और 4.6 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि दर्ज की गई है।
न्यूनतम तापमान
अगर न्यूनतम तापमान की बात करें, तो रांची में 0.6 डिग्री, जमशेदपुर में 0.8 डिग्री, डालटनगंज में 0.7 डिग्री और चाईबासा में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। बोकारो के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है।
शहरों का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। जमशेदपुर में उच्चतम पारा 36.1 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। डालटनगंज का उच्चतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेंटीग्रेड कम 38.2 डिग्री सेल्सियस है। यह राज्य का सबसे अधिक उच्चतम तापमान है।

झारखंड में अगले 2 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ भागों में गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की भी संभावना जताई है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की जानकारी लेते रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !