Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Jamshedpur Crime News: सिदगोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजे के साथ शातिर अपराधी पिंकू गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर की सिदगोड़ा पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए परसुडीह निवासी पिंकू कर्माकार उर्फ पुसा को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 3 किलो 71 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 1,50,000 रुपये बताई जा रही है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बारीडीह इलाके में नशे की खेप के साथ घूम रहा है.

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापेमारी टीम ने कोशाई रोड के पास संदिग्ध अवस्था में पिंकू को देखा. पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा. तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद काले रंग के पिट्ठू बैग से गांजे के तीन पैकेट बरामद हुए, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

पकड़ा गया आरोपी पिंकू कर्माकार शातिर अपराधी है और उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी परसुडीह थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी और पंजाब के अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है. बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था और दोबारा अवैध कारोबार में संलिप्त हो गया.

सिदगोड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस धंधे में शामिल अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा सके. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !