Air India Fair Hike: अगर आप आने वाले दिनों में फ्लाइट से यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और बढ़ती ईधन कीमतों के चलते अब हवाई यात्रा पहले से ज्यादा महंगी होने जा रही है. Air India ने फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है, जिसका असर सीधे यात्रियों की जेब पर पड़ेगा.
टिकट के दामों में बड़ा उछाल, घरेलू से इंटरनेशनल तक हर यात्री पर असर
एयर इंडिया के इस फैसले के बाद अब फ्लाइट टिकट खरीदना पहले जितना आसान नहीं रहेगा. घरेलू उड़ानों में किराया 299 रुपया से 899 रुपया तक बढ़ सकता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर यह बढ़ोतरी 2,200 रुपया से लेकर 26,000 रुपया तक पहुंच सकती है. नई दरें 8 अप्रैल से लागू हो रही हैं, जबकि यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे लंबे रूट्स पर 10 अप्रैल से असर दिखेगा. यानी, जिन यात्रियों ने अभी तक टिकट बुक नहीं किया है, उन्हें अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.
जेट फ्यूल की कीमतों में उछाल बना वजह, बढ़ती लागत ने एयरलाइन को लिया फैसला लेने पर मजबूर
इस बढ़ोतरी की असली वजह है जेट फ्यूल यानी ATF की कीमतों में अचानक आई तेजी. फरवरी में जो कीमत करीब 99 डॉलर प्रति बैरल थी, वह मार्च में बढ़कर 195 डॉलर तक पहुंच गई. एयरलाइन का कहना है कि बढ़ती लागत को देखते हुए यह फैसला लेना जरूरी हो गया था. हालांकि, कंपनी का दावा है कि बढ़ाया गया फ्यूल चार्ज भी पूरी लागत को कवर नहीं कर रहा, यानी कुछ खर्च अभी भी एयरलाइन खुद उठा रही है.
स्पष्ट है कि वैश्विक हालात का असर अब सीधे आपकी यात्रा पर पड़ रहा है. ऐसे में आने वाले समय में हवाई सफर और महंगा हो सकता है, जिससे यात्रियों को अपनी योजना और बजट दोनों पर फिर से सोचने की जरूरत पड़ सकती है.